द
भवानीमंडी । मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंहकी ऐतिहासिक विजय पर भवानीमंडी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने इस जीत को जनता के विश्वास, कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि यह विजय आने वाले चुनावों में कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, विधायक प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पीसीसी सदस्य राजेश जैन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल सालेचा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, पूर्व पार्षद आख़िम खान, सलीम खान, लोकेश गुप्ता, हफीज खान, अख्तर अली, करुणा देवी, अरुण तंवर, हसीब चौधरी, आनंद काला, फरीदुद्दीन, सुमित छाबड़ा सहित ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
