झालावाड़ में पीएम आवास योजना ने रचा इतिहास: 49,984 स्वीकृतियों के साथ प्रदेश में नंबर-1 जिला



शत-प्रतिशत लाभार्थियों को जारी हुई पहली किस्त, निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
पक्के घर के साथ मिल रहा रोजगार और शौचालय निर्माण के लिए वित्तीय
सहयोग

झालावाड़। ( जगदीश पोरवाल ) गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आशियाना मुहैया कराने के उद्देश्य से संचालित ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ में झालावाड़ जिले ने पूरे राजस्थान में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 49,984 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिसके साथ ही झालावाड़ ग्रामीण आवास निर्माण स्वीकृति में राज्य का अग्रणी जिला बन गया है।
जिला प्रशासन, जिला परिषद और पंचायत समितियों के समन्वित प्रयासों तथा सतत निगरानी से योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

पारदर्शी मॉनिटरिंग और समयबद्ध भुगतान
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा ने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते वित्तीय सहायता का भुगतान तेजी से किया जा रहा है:

प्रथम किस्त100% लाभार्थियों को जारी
द्वितीय किस्त81% लाभार्थियों को जारी
तृतीय किस्त49% लाभार्थियों को जारी

शेष आवासों का निर्माण कार्य भी तय समय-सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जा रहा है।

तीन किस्तों में मिलती है आर्थिक मदद

योजना के तहत पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से सहायता राशि सीधे खाते में हस्तांतरित की जाती है:
प्रथम किस्त: ₹15,000 (आवास निर्माण की शुरुआत के लिए)
द्वितीय किस्त: ₹45,000
तृतीय किस्त: ₹60,000

अतिरिक्त लाभ: पक्के घर के निर्माण के साथ-साथ लाभार्थी को वीबी-जीरामजी योजना के तहत 90 दिन का रोजगार और शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 की अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है।

सपनों को मिली नई उड़ान

जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से कच्चे या जर्जर मकानों में रह रहे वंचित परिवारों के लिए यह योजना सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बनी है। पक्की छत मिलने से न केवल प्रतिकूल मौसम से सुरक्षा मिल रही है, बल्कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माहौल तैयार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!