व
भवानीमंडी (राजस्थान)। ( जगदीश पोरवाल ) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल जिला भवानीमंडी की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक नगर के नन्दूबाई शंकर लाल आदर्श विद्या मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ नए दायित्वों की भी घोषणा की गई।
बैठक की प्रमुख बातें व मुख्य अतिथि
बैठक प्रांत संगठन मंत्री नितिन भाई साहब, प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख मोहन मालव, विभाग मंत्री बालू सिंह चौहान, और विभाग मातृशक्ति संयोजिका कामाक्षी गुप्ता के सानिध्य में आयोजित की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष दिलीप प्रधान, जिला उपाध्यक्ष भाव सिंह सिसोदिया, डॉ. अशोक वशिष्ट, जिला उपाध्क्ष मंगला गुप्ता, जिला मंत्री नंदकिशोर खेर, जिला सह मंत्री हेमंत राठौर, राहुल राठौर, जिला कोषाध्यक्ष कल्याणमल मेघवाल और जिला संयोजक ईश्वर सिंह सहित भवानीमंडी के सभी 6 प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीन दायित्वों की घोषणा
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नवीन कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय दायित्व सौंपे गए:
- जिला विशेष संपर्क प्रमुख: नरपत सिंह नरुका
- जिला सेवा प्रमुख: अरविंद लाडौती
- जिला सत्संग प्रमुख: लक्ष्मण सिंह पंवार
- जिला सामाजिक समरसता प्रमुख: विष्णु शर्मा
- जिला पत्रकार संपर्क प्रमुख: नेपाल सिंह
- जिला धर्माचार्य प्रमुख: लाल चंद अग्रवाल
- जिला गोरक्षा एवं संवर्धन प्रमुख: बंटी हाड़ा
- जिला सह गोरक्षा प्रमुख: करण सिंह घाटी
- जिला गो सेवा प्रमुख: वीरेंद्र सिंह सोनगरा
- जिला सह मातृशक्ति संयोजिका: पिंकी राठौर
- जिला सह संयोजक (बजरंग दल): आशीष परमार
- जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख: मेहरबान सिंह चौमहला
आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा एवं योजना
बैठक के दौरान संगठन के आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों पर विस्तार से मंथन किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- अखंड भारत संकल्प दिवस
- संगठन स्थापना दिवस
- संत श्रद्धानंद बलिदान दिवस
- हितचिंतक अभियान

