भवानीमंडी। दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक विभाग ‘गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन’ के तत्वावधान में नगर में एक दिवसीय पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए।
यह पौधारोपण अभियान हज़रत बाबा सय्यद अल्ताफ हुसैन नक्शबंदी रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह परिसर में संपन्न हुआ। लगाए गए पौधों को मवेशियों और अन्य खतरों से सुरक्षित रखने के लिए उनके चारों ओर ट्री गार्ड भी स्थापित किए गए। पौधारोपण के पश्चात संस्था के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने दरगाह शरीफ पर अकीदत के फूल व चादर पेश की और देश में खुशहाली, भाईचारे व अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की।
उपस्थिति:
इस दौरान मदरसा फैज़ान-ए-गरीब नवाज़ के विद्यार्थी, अध्यापक समीर अत्तारी, संस्था के जिम्मेदार फरीदुद्दीन अत्तारी, दरगाह खादिम अहमद भाई, शाहिद अत्तारी, रईस अत्तारी, अल्ताफ सर, साबिर भाई तथा इमरान भाई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
