भवानीमंडी (झालावाड़)। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीमंडी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 08 किलोग्राम 908 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा बरामद कर पंजाब निवासी दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी ज़ब्त कर लिया गया है।
कॉलेज के सामने नाकाबंदी में धरे गए आरोपी
की प्रमोद कुमार ने बताया कि , 01 अगस्त 2026 को भवानीमंडी थाना पुलिस की टीम (उप निरीक्षक रेवतीरमण के नेतृत्व में) अवैध गतिविधियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिड़ला कॉलेज के सामने (झालावाड़ रोड, भवानीमंडी) पुलिस ने संदेह के आधार पर एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोककर दो व्यक्तियों को डिटेन किया।
जब पुलिस टीम ने ट्रक के केबिन की गहनता से तलाशी ली, तो उसमें से 8 किलो 908 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को ज़ब्त करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब राज्य के रहने वाले हैं:
- जसवन्त सिंह (उम्र 51 वर्ष) पिता श्री गुरचरण सिंह, जाति सिख, निवासी- बरास, थाना बड़ाली आला सिंह, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)।
- बलविन्द्र सिंह (उम्र 59 वर्ष) पिता श्री अजीत सिंह, जाति लुबाना, निवासी- बरास, थाना बड़ाली आला सिंह, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, जांच जारी
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह डोडा-चूरा कहाँ से खरीद कर लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
पुलिस टीम की मुख्य भूमिका
यह सफल कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ( एवं क्षेत्राधिकारी (वृत्ताधिकारी) भवानीमंडी सत्यनारायण गोदारा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी प्रमोद कुमार (उ.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
कार्रवाई में उप निरीक्षक रेवतीरमण, स.उ.नि. निजामुद्दीन, स.उ.नि. कुंवरपाल, स.उ.नि. विरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नवल किशोर, सूचना अधिकारी कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल हरिराम सैनी तथा चालक कांस्टेबल दिनेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

