भवानीमंडी में क्रीड़ा भारती की बैठक आयोजित: 6 सितंबर को होगी ऑनलाइन ‘क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा’

भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल – जनसंदेश )

क्रीड़ा भारती भवानीमंडी नगर की बैठक का आयोजन हाल ही में किया गया, जिसमें क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री अंकित जी भाई सा का प्रेरक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक के दौरान आगामी 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन ‘क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा’ की घोषणा की गई और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।

​क्रीड़ा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश ने बताया कि संगठन मंत्री ने क्रीड़ा भारती की स्थापना, सदस्यता अभियान और राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन परीक्षा का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति और ज्ञान को बढ़ावा देना है।

​परीक्षा की मुख्य बातें व पुरस्कार:

  • कौन ले सकता है भाग: 12 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इस परीक्षा में भाग ले सकता है।
  • पंजीयन शुल्क: मात्र ₹20।
  • ई-प्रमाण पत्र: सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • नकद पुरस्कार (12 से 25 वर्ष वर्ग के लिए):
    • प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000 (1 विजेता)
    • द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000 (2 विजेता)
    • तृतीय पुरस्कार: ₹25,000 (6 विजेता)
    • चतुर्थ पुरस्कार: ₹11,000 (11 विजेता)

​बैठक में सह जिला कार्यवाह कृष्ण गोपाल वर्मा, रमेश व्यास, देवेंद्र, धीरज सिंह, दिनेश सोनी, योगेंद्र सिंह, रामगोपाल खरोल, राजू गुर्जर सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। बैठक का समापन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!