साइबर शील्ड अभियान के तहत भवानीमंडी पुलिस ने बैंक खाता खरीदने वाला शातिर आरोपी अरबाज अली को गिरफ्तार किया

भवानीमंडी (झालावाड़)।

​पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते खरीदने और मूल खाताधारकों को कमीशन का लालच देकर उनके खातों का दुरुपयोग करने वाले शातिर आरोपी अरबाज अली को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 03 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

​14 जुलाई को साइबर शील्ड अभियान के तहत सउनि श्री विरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि राहुल कुमार बैरागी (निवासी आवली कला, थाना भवानीमंडी) का बैंक खाता म्युल बैंक खाते के रूप में उपयोग किया जा रहा है। मामले की जांच में सामने आया कि इस बैंक खाते के माध्यम से आमजन से साइबर फ्रॉड की राशि ट्रांसफर करवाई जा रही थी। इस पर भवानीमंडी थाने में अपराध धारा 318(4), 316(2) बी.एन.एस. 2023 व धारा 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

​झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद मीणा के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी श्री सत्यनारायण गोदारा के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार (प के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

​टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए म्युल बैंक खातों को खरीदने वाले मुख्य आरोपी अरबाज अली को धर दबोचा। आरोपी अरबाज लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर खुले बैंक खातों की जानकारी प्राप्त करता था और फिर उन खातों का उपयोग साइबर अपराध में करता था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: अरबाज अली (उम्र 25 साल)
  • पिता का नाम: श्री युनुस अली
  • निवासी: पाडलया माताजी, पुलिस थाना लीमाचौहान, जिला—राजगढ़ (मध्य प्रदेश)

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  1. श्री प्रमोद कुमार (पु.नि., थानाधिकारी, भवानीमंडी)
  2. श्री विरेंद्र सिंह (सउनि, भवानीमंडी)
  3. श्री तेजेन्द्र सिंह (कांस. 1379, भवानीमंडी – विशेष भूमिका)
  4. श्री महेश कुमार (कांस. 1380, भवानीमंडी)
  5. श्री हरीराम (कांस. 1258, भवानीमंडी)
  6. श्री विकास कुमार (कांस. 285, भवानीमंडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!