​भवानीमंडी पुलिस ने बकरियां चोरी मामले में फरार 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किया, अब तक 41,200 रुपये बरामद

​भ

भवानीमंडी (झालावाड़)।

पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तथा उनके कब्जे से 21,000 रुपये की माल राशि बरामद की है। अब तक कुल 41200 रुपये बरामद कर लिए है । पूर्व में इस मामले में एक आरोपीत गिरफ्तार हो चुका है जिसके कब्जे से 20200 रुपए बरामद किए थे ।

क्या था मामला?

​भवानीमंडी थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गत 24 जून 2026 को फरियादी राहुल सिंह (पुत्र बहादुर सिंह, निवासी कुण्डीखेडा, थाना भवानीमंडी) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 20 जून की रात लगभग 11:30 बजे फरियादी के बाड़े में बंधी 11 बकरियां (छोटी-बड़ी) चोरी हो गई थीं। सुबह देखने पर बाड़े से सभी बकरियां गायब मिलीं, जिसके बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई थी।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा और वृत्ताधिकारी (RPS) सत्यनारायण गोदारा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

​पुलिस टीम ने तकनीकी और मनोवैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल फरार आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया:

  1. दिनेश (पुत्र चतुर्भुज जाति बागरी, निवासी देवरीकला, थाना चेचट, जिला कोटा ग्रामीण)
  2. कल्लु कंजर (पुत्र श्यामलाल, निवासी रेन का खेडा, थाना रावतभाटा, जिला चित्तौड़गढ़)

अब तक की कुल बरामदगी

​पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 21,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। इससे पूर्व पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी राजेन्द्र (पुत्र ब्रजमोहन जाति वैष्णव, निवासी बडोदिया कुण्डाल, थाना रावतभाटा, जिला चित्तौड़गढ़) को गिरफ्तार कर उसके पास से 20,200 रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन पिक-अप को जब्त किया था।

​मामले में अब तक कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा 41,200 रुपये की राशि बरामद की जा चुकी है।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

​इस सफलता में थानाधिकारी प्रमोद कुमार (उ.नि.), स.उ.नि. राजेश शर्मा, कानि. विकास (285), कानि. प्रेमाराम (657) एवं कानि. पुष्पेन्द्र (1190) की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!