क
कोटा। ( जगदीश पोरवाल )23 जुलाई । पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 150वीं बैठक गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन विकास और क्षेत्र की रेल सेवाओं को मजबूत करने पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित एवं रेल विकास के विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें नई ट्रेनों और रेल लाइनों की मांग, स्टेशनों पर प्रतीक्षालय (Waiting Rooms) का उन्नयन, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं में वृद्धि, नए गुड्स शेड्स का निर्माण तथा माल परिवहन के विस्तार जैसे प्रमुख प्रस्ताव शामिल रहे।
सुझावो पर सकारात्मक रुख अपनाया
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने सदस्यों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर सुधार और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों का विवरण
बैठक में राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों की अनुशंसा पर नामित 18 में से कुल 12 सदस्य उपस्थित रहे:
- व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रतिनिधि:
- श्री अनुराग गर्ग (फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज़, भरतपुर)
- श्री प्रेम भाटिया (भाटिया एंड कंपनी, कोटा)
- श्री रणजीत कुमार (अडानी पावर राजस्थान लिमिटेड, सालपुरा)
- श्री देवकी नंदन बंसल (व्यापार मंडल धान मंडी, बारां)
- सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि:
- श्री योगेंद्र मणि कौशिक (अपना घर आश्रम, कोटा)
- श्री मोहम्मद हुसैन (वतन फाउंडेशन, सवाई माधोपुर)
- श्री रमेश चंद्र नागर (आदर्श दिव्यांगजन सेवा संस्था / राजस्थान दृष्टिहीन निःशक्तजन सेवा समिति, कोटा)
- जनप्रतिनिधियों (सांसदों) के नामित प्रतिनिधि:
- श्री धीरज गुप्ता (सांसद श्री दुष्यंत सिंह के प्रतिनिधि)
- श्री संजय कुमार धाकड़ (सांसद डॉ. दामोदर अग्रवाल के प्रतिनिधि)
- श्री नंदन जैन (सांसद श्री अनिल फिरोजिया के प्रतिनिधि)
- प्रशासनिक एवं रेलवे बोर्ड प्रतिनिधि:
- श्री विनोद मल्होत्रा (अतिरिक्त जिला कलेक्टर, कोटा शहर)
- श्री शिव दत्त धाकड़ (रेलवे बोर्ड के नामित प्रतिनिधि)

