नीट पेपर लीक मामले को लेकर भवानीमंडी में आज प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, पीएम मोदी का पुतला फूंकेगी

भवानीमंडी (जगदीश पोरवाल )

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी द्वारा बुधवार को धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार के नेतृत्व में यह प्रदर्शन ब्लॉक मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सर्किल (पुरानी सब्जी मंडी) में शाम 4:00 बजे आयोजित होगा।

​ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनुसार, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित 150 से अधिक पेपर लीक मामलों में केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और संसद में इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।

कांग्रेस की मुख्य मांगें:

  • ​नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय की जाए।
  • ​केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।
  • ​दिल्ली में न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों व युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
  • ​पूरे विषय पर संसद में पारदर्शी चर्चा कराई जाए।
  • ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं और छात्रों से माफी मांगें।

​ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा।

​कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), सेवादल, महिला प्रकोष्ठ, पंचायती राज, ओबीसी, एससी/एसटी प्रकोष्ठ, आईटी सेल, चिकित्सा, व्यापार और जन अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!