खड़गे के जन्मदिन पर भवानीमंडी में कांग्रेस ने मनाया सेवा दिवस, गौशाला में खिलाया चारा व किया रक्तदान

भवानीमंडी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन के अवसर पर नगर कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग, भवानी मंडी द्वारा मंगलवार को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एससी विभाग के नगर अध्यक्ष अरुण तंवर ने किया।

​जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले अहिंसा गौशाला पहुँचकर गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

​सामाजिक सरोकार: व्यापार प्रकोष्ठ ने किया रक्तदान

​सेवा दिवस के तहत सामाजिक सरोकार निभाते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष शीतल जैन एवं उनके साथी प्रेमकुमार मेहर ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, और सभी को समय-समय पर निस्वार्थ भाव से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

​प्रमुख नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, विधानसभा सेवादल अध्यक्ष अविनाश परमार, और ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष आनंद काला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​इनके अलावा समाजसेवी गणेश सालेचा, पार्षद हरीश राठौर, राजिक अंसारी, राम बेरवा, राजेश चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, नगर एससी महामंत्री पीरूलाल मेघवाल, एनएसयूआई (NSUI) नगर अध्यक्ष अजमल खान, गौरव गुप्ता और मदन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!