भ
भवानीमंडी। दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक कल्याण विभाग ‘गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन’ (GNRF) के तत्वावधान में भवानीमंडी में एक विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और क्षेत्र में हरियाली का दायरा बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान उप कारागृह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर भवानीमंडी उप कारागृह इंचार्ज लक्ष्मी नारायण, एएसआई (ASI) रघु नारायण, हेड साहब तेजपाल, हेड साहब दीपक गौतम एवं राजवीर की उपस्थिति रही।
संस्था की ओर से कार्यक्रम का नेतृत्व जिम्मेदार पदाधिकारी फरीदुद्दीन अत्तारी ने किया। उनके साथ शाहिद अत्तारी, रईस अत्तारी, नावेद अत्तारी, क़ासिम अत्तारी एवं मुहम्मद अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नशा मुक्ति के लिए चलाया ‘नो टू ड्रग्स’ अभियान
पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को कुरीतियों से बचाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा ‘नो टू ड्रग्स’ (No To Drugs) जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
संस्था के जिम्मेदार फरीदुद्दीन अत्तारी ने बताया कि इस अभियान के तहत युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को नशा छोड़कर समाज में नेक कार्य करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी जा रही है।
”पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ समाज को नशा मुक्त बनाना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। जब हमारी युवा पीढ़ी स्वस्थ और नशा मुक्त होगी, तभी देश और समाज का वास्तविक विकास संभव है।”
— फरीदुद्दीन अत्तारी (गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन)
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने संस्था के इस दोहरे प्रयास—पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक सुधार—की सराहना की।

