लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’

भवानीमंडी। स्थानीय अम्बेडकर सर्किल पर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन (RGPRS) द्वारा जिला अध्यक्ष श्री जोरावर सिंह चौहान के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जिला स्तरीय ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

​संगठन के जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान ने बताया कि यह सत्याग्रह कार्यक्रम RGPRS कोटा संभाग प्रभारी गुलाब चंद मीणा के निर्देशन में आयोजित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से विगत डेढ़ वर्ष से राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही सुश्री मीनाक्षी नटराजन का राज्य सभा चुनाव नामांकन असंवैधानिक तरीके से रद्द किए जाने के विरोध में भी आवाज बुलंद की गई।

​जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर घेरा

​सत्याग्रह के दौरान संगठन ने कई जनहितैषी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिनमें शामिल हैं:

  • पेपर लीक मामला: नीट (NEET) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य को अंधकार में डालने का विरोध।
  • स्मार्ट मीटर: बिजली के स्मार्ट मीटरों के नाम पर आम जनता से हो रही खुली लूट पर रोक लगाने की मांग।
  • सड़क मरम्मत: ग्रामीण अंचल को शहरों से जोड़ने वाली सभी खस्ताहाल और जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग।
  • किसान मुआवजा: अतिवृष्टि (भारी बारिश) के कारण फसलों के नुकसान से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग।

आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई: वक्ताओं ने कहा कि यह सत्याग्रह आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया है और जनता के हक की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

​यह रहे उपस्थित

​इस जिला स्तरीय सत्याग्रह कार्यक्रम में विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, स्नेहलता, पीसीसी सदस्य राजेश गुप्ता, चंद्रसिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोडसिंह परमार, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस हरीश रोझा, जिला महासचिव बालूसिंह, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, प्रदेश ओबीसी सचिव रघुनाथ सिंह परमार, जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ हेमंत बैरवा, जिला अध्यक्ष अभाव अभियोग प्रकोष्ठ मदन सिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल आनन्द काला, डग सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष संजय जैन, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. विकास पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष चैनसिंह सिसोदिया, मानसिंह परमार, उमराव सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह पंवार, महेंद्र सिंह बनीं, गोविंद सिंह पिड़ावा, गोपाल सिंह चायडा, मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह लोर, शिव वर्मा, नारायणसिंह लोर, ज्योति प्रकाश दुआ, जिला प्रवक्ता अविनाश परमार, पूर्व पार्षद अखिम खान, हरीश राठौर, वरुण मीणा, राजिक अंसारी, वीणा मेहरा, ललित कुमावत, राम बैरवा, राजेश मेघवाल, भेरू सिंह गुराडिया भर्ता, गणेश कहार, भोला भाई, इसराइल मंसूरी आवर, हसीब चौधरी, प्रबल जैन, शीतल जैन, अंकित लोढ़ा, रामगोपाल पाटीदार, डॉ. अहफाज अहमद कुरैशी, रहमत खान, रमेश जैन डग, फरीद चौधरी जुगनू, राकेश चाँवला, जाहिद चौधरी, बद्रीसिंह पड़ासली, रामसिंह धाकड़, जोरावर सिंह गुराड़ी, कालू सिंह ताई का खेड़ा, अनवर अली, प्रमोद सैनी, राजू मेहर, गोविंद सिंह, राकेश सैनी, दिव्यांश सैनी, हुकम चंद सैनी, इक्का भाई, तेज सिंह, प्रधान सिंह, अर्जुन सिंह, गोपाल मेहर, फरीदुद्दीन भाई और भवानीसिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस व संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!