भवानीमंडी। स्थानीय स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मेडिकल क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय, अपने अभिभावकों सहित पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का मेडिकल में चयन होने से संस्था और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित होने वाले होनहार विद्यार्थियों में नरेंद्र पाटीदार (पुत्र श्री हुकुमचंद पाटीदार), माही पाटीदार (पुत्री श्री शशांक पाटीदार) एवं लवेश मीणा (पुत्र श्री राजेंद्र प्रसाद मीणा) शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल रहा।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन, अनुभवी शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।
”विद्यार्थियों की यह सफलता आगामी बैच के छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।”
— हिमांशु चतुर्वेदी विद्यालय प्रबंधन
इस शानदार उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश चतुर्वेदी, सचिव राजेश गुप्ता, संचालक गुरुभेज सिंह छाबड़ा, नितेश चतुर्वेदी एवं समन्वयक हिमांशु चतुर्वेदी सहित विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
