विद्युत विभाग द्वारा धरोहर राशि के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ ऊर्जा मंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी, 16 जुलाई 2026
स्थानीय क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं से धरोहर राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) के नाम पर की जा रही अनावश्यक और अवैध वसूली के विरोध में आज भवानीमंडी के प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) भवानीमंडी के माध्यम से प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के नाम एक ज्ञापन विनीत जैन को सौंपा गया।
सालों बाद नोटिस भेजने पर उठाए सवाल
सौपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि भवानीमंडी क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को धरोहर राशि जमा कराने के अनुचित नोटिस थमाए जा रहे हैं। ज्ञापनकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जब कोई भी उपभोक्ता नया बिजली कनेक्शन लेता है, तो विभाग द्वारा नियमानुसार सभी आवश्यक शुल्क और राशि पहले ही जमा करा ली जाती है। ऐसे में सालों बाद उपभोक्ताओं को इस तरह के नोटिस देकर परेशान करना और अतिरिक्त वसूली करना पूरी तरह से अनुचित व अवैध है।
आम जनता पर पड़ रहा है दोहरी मार का असर
ज्ञापन में वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि आम आदमी और गरीब परिवार पहले से ही भीषण महंगाई, बेरोजगारी और स्मार्ट मीटरों की समस्याओं से त्रस्त हैं। ऐसे संकट के समय में विद्युत विभाग द्वारा इस प्रकार का अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना जनता के साथ सरासर अन्याय है। उपस्थित लोगों ने माननीय ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि इस अवैध और अनावश्यक वसूली पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आम नागरिक उपस्थित रहे:
- शीतल जैन (अध्यक्ष, ब्लॉक व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस, भवानीमंडी)
- गणेश सालेचा (समाजसेवी, भवानीमंडी)
- राजेश सालेचा
- जिनेन्द्र जैन (प्रधान)
- महेंद्र सैनी
- मनीष जैन
- लालचन्द विजयवर्गीय
- रिंकू सैनी
- हंसराज सहित कई अन्य स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस मांग का पुरजोर समर्थन किया।
