भवानीमंडी, 13 जुलाई 2026:
राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में आज ‘नई किरण नशामुक्ति केन्द्र’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की प्रथम व द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशामुक्ति पर व्याख्यान’ कार्यक्रम का सोमवार को सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रहने और समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित करना था।
प्राचार्य ने दिलाई शपथ:
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनीष गुप्ता द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित समस्त स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को नशे के गंभीर सामाजिक, आर्थिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी को जीवन भर नशामुक्त रहने और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने की शपथ दिलाई।
सफल संचालन और उपस्थिति:
इस विशेष कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री ओम प्रकाश मेघवाल तथा इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका मीना द्वारा किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य श्री राजेन्द्र कुमार, श्री नेमीचन्द मीणा, श्रीमती नेहा सैनी, श्रीमती राधा मीणा, श्री शुभम कुमार सहित समस्त संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

