मुंबई में भारी बारिश: कोटा मंडल से गुजरने वाली जयपुर और निजामुद्दीन एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें निरस्त



जनसंदेश (जगदीश पोरवाल )

कोटा, 9 जुलाई।
मुंबई मंडल में हो रही भारी वर्षा और रेलवे पटरियों पर जलभराव के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त (कैंसिल) कर दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि मुंबई में मौसम के खराब हालातों को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

निरस्त की गई गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:

12955मुंबई सेंट्रल – जयपुर एक्सप्रेस08 जुलाई 2026
12956जयपुर – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस09 जुलाई 2026
12953मुंबई सेंट्रल – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस09 जुलाई 2026
12954हजरत निजामुद्दीन – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस10 जुलाई 2026

रेलवे की यात्रियों से अपील:
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन (Latest) स्थिति अवश्य जांच लें। यात्री इसके लिए NTES (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं ताकि उन्हें स्टेशन पर परेशान न होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!