प
आ
दो दिवसीय शिविर में 119 रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण
कोटा। (जनसंदेश -जगदीश पोरवाल )मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती सुपर्णा सेन रॉय के निर्देशन में 7 एवं 8 जुलाई 2026 को मंडल रेल चिकित्सालय, कोटा के परिवार कल्याण विभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों के लिए दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को सर्वोच्च प्राथमिकता
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
119 आरपीएफ कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान आरपीएफ कर्मियों का वजन, रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर), ईसीजी सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही चिकित्सकों ने कर्मचारियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों का प्रत्येक छह माह के अंतराल पर वर्ष में दो बार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में आयोजित इस विशेष शिविर में दो दिनों के दौरान कुल 119 आरपीएफ कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

व
