व
जयपुर/भवानीमंडी।
जयपुर सिविल लाइंस के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक श्री गोपाल शर्मा रविवार को सुखी जीवन परिसर स्थित प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अशोक के निवास पर पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद गणमान्य लोगों और परिजनों को विधायक का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके सरल, सहज एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व ने सभी को विशेष रूप से प्रभावित किया।
विगत कई वर्षों से राज्य की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में अपने राजनीतिक व सामाजिक कार्टूनों के माध्यम से जनचेतना जगाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अशोक ने बताया कि विधायक गोपाल शर्मा के साथ यह एक औपचारिक व सौहार्दपूर्ण मुलाकात थी।
पत्रकारिता और जनसमस्याओं पर मंथन
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विधायक श्री शर्मा और कार्टूनिस्ट अशोक के बीच लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और उनके त्वरित निराकरण को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर परिसर के निवासियों ने विधायक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए उनके जनहित के कार्यों की सराहना की।

