संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत भवानीमंडी में कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

भवानीमंडी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान धरातल पर मजबूत और कारगर साबित हो रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठों ने अपनी-अपनी टीमों का विस्तार करना शुरू कर दिया है।

​हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ एवं कच्ची बस्ती कांग्रेस प्रकोष्ठ में भवानीमंडी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद नगर कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला और साफा पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

​व्यापार एवं कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ में इन्हें मिली जिम्मेदारी:

  • व्यापार प्रकोष्ठ: सुदीप सालेचा (संगठन मंत्री), नरेंद्र जैन व प्रबल जैन (जिला उपाध्यक्ष), अंकित जैन व रितेश गांग (जिला सचिव), कपिल भराड़िया व पंकज माहेश्वरी (जिला महासचिव), ज्योति प्रकाश दुआ (नगर अध्यक्ष), शीतल जैन (ब्लॉक अध्यक्ष) तथा राजेश गर्ग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
  • कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ: बालमुकुंद को भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष तथा रमेश चंद्र पायरा को नगर अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।

​वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

​समारोह के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत और नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी। नेताओं ने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति पूरी निष्ठा, सक्रियता और ईमानदारी से कार्य करते हुए कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने बताया कि इस स्वागत समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, पीसीसी सदस्य राजेश करावन, संगठन मंत्री कालू लाल सालेचा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट लोकेश गुप्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह मालखेड़ा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख्तर अली, कैलाश जैन, मीडिया प्रभारी मदन सिंह, कमल सिंह, भैरू लाल चौधरी तथा उपाध्यक्ष गंगाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!