लायंस क्लब की रीजनल पीएसटी स्कूलिंग कोटा में संपन्न, भवानीमंडी रॉयल क्लब हुआ सम्मानित

भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल )

लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजनल पी.एस.टी. (अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष) ट्रेनिंग स्कूलिंग का आयोजन शनिवार को कोटा के होटल जौहरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में लायंस क्लब भवानीमंडी रॉयल के नवनियुक्त क्लब अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने भाग लिया और क्लब का प्रतिनिधित्व किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों का रहा सानिध्य

कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन निशांत जैन, पूर्व गवर्नर लायन तोषनीवाल, रीजन चेयरमैन लायन ए. के. गुप्ता और जोन चेयरमैन कालू लाल सालेचा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

सेवा कार्यों और नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य फैकल्टी (प्रशिक्षकों) द्वारा आगामी लायन वर्ष में क्लब के माध्यम से किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों की रूपरेखा समझाई गई। इसके साथ ही लायंस क्लब के मूल उद्देश्यों, संगठनात्मक नियमों और उपनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति प्रशिक्षित किया गया।

भवानीमंडी क्लब को मिला सम्मान

सत्र के समापन पर उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सभी क्लबों के अध्यक्षों और सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में लायंस क्लब भवानीमंडी रॉयल को भी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने पर सर्टिफिकेट से नवाजा गया, जिसे क्लब अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!