ज
भवानीमंडी। 70वीं जिला स्तरीय SGFI खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, भवानीमंडी के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। आठ खिलाड़ियों ने कराटे, तीन खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, एक – एक खिलाड़ी ने टेबल टेनिस एवं वुशू में अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर उपलब्धि हासिल की।
कराटे में अंडर-19 बालिका वर्ग में छनछन सोनी, यशवी जैन, आन्वी खंडेलवाल, वंदना एवं साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में शिवेन पाटीदार एवं शौर्य सिंह सोनगरा तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में पिहू गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।बैडमिंटन में अंडर-14 वर्ग में मोहम्मद अली एवं अल्तमश रज़ा तथा अंडर-17 वर्ग में युव कुंतल का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। टेबल टेनिस अंडर-14 में श्रेयान्श दीक्षित का भी राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। वुशू प्रतियोगिता में विद्यालय के हिमांशु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विद्यालय के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर संस्था अध्यक्ष ओम प्रकाश चतुर्वेदी, समन्वयक हिमांशु चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, गुरभेज सिंह छाबड़ा, नितेश चतुर्वेदी, अजीत बिहाणी, विनोद पाटीदार एवं पूजा पारीक ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत, अनुशासन एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की गई।

