भवानीमंडी।
कोटा रेंज स्तरीय ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान के तहत भवानीमंडी थाना पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 1 स्थाई वारंटी और 8 गिरफ्तारी वारंटी को दबोचने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही, कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 4 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया और 5 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी चेकिंग की गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बनी विशेष टीमें
जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज द्वारा वांछित फरार अपराधियों, इनामी बदमाशों, स्थाई वारंटियों और अवैध कार्यों की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (झालावाड़) भागचंद मीणा के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी (भवानीमंडी) सत्यानारायण गोदारा के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 10 वारंटों का निस्तारण किया।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
स्थाई वारंटी:
दिनेशचंद्र पुत्र धन्नालाल अहीर (उम्र 38 साल), निवासी- खोद, थाना भवानीमंडी।
गिरफ्तारी वारंटी:
बजंरग लाल पुत्र रतनलाल कुशवाह (उम्र 32 साल), निवासी- नारायणखेड़ा
घनश्याम पुत्र भागचन्द गुर्जर (उम्र 32 साल), निवासी- आरोलिया
शिवलाल पुत्र नानुराम गुर्जर (उम्र 65 साल), निवासी- आरोलिया
धीरज पुत्र कैलाशचन्द अहीर (उम्र 25 साल), निवासी- खोद
रिषी शर्मा पुत्र कैलाशचन्द ब्राह्मण (उम्र 40 साल), निवासी- भीमनगर
दीपक राठोर पुत्र छोटुलाल राठोर (उम्र 30 साल), निवासी- पचपहाड़
शकील उर्फ शक्कु पुत्र अकिल बैग (उम्र 40 ) निवासी- कंगलीपूरा भारत सिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत, निवासी- काली तलाई मोगरा
पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस का यह कड़ा रुख आगे भी जारी रहेगा। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
