भवानीमंडी पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 323 ग्राम अवैध अफीम के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार



भवानीमंडी (झालावाड़), 27 जून 2026: मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीमंडी पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 किलो 323 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।

27 जून ( शनिवार ) को भवानीमंडी थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध कार्यों की चेकिंग और रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान पीली कोठी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को डिटेन किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 323 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: अशोक कुमार (उम्र 22 साल)
पिता का नाम: श्री भगवान नाथ (जाति: नाथ)
निवासी: बामजी का खेड़ा, सामरिया थाना सुनेल, जिला झालावाड़ (राज.)

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, सघन पूछताछ जारी

यह पूरी कार्रवाई भागचन्द मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा वृत्ताधिकारी के निकटतम सुपरविजन में गठित विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अब इस बात की सघनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह अफीम कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी श्री प्रमोद कुमार सहित कांस्टेबल हरिओम (1258), गणेश कुमार (1380 – आशूचना अधिकारी), सुरेन्द्र कुमार (542), देवेन्द्र कुमार (1032), चालक दिनेश कुमार (446), और सुनेल थाने के कांस्टेबल राजेश कुमार (858 व 923) की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!