भवानीमंडी।
भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं जीव दया का संदेश देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद आदर्श शाखा, भवानीमंडी द्वारा सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 20 परिंडे (जल पात्र) बांधे गए।
यह सेवा कार्य विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति गुप्ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने पक्षी संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद आदर्श शाखा के क्षेत्रीय संयोजक (संस्कार) श्री हिमांशु चतुर्वेदी, वरिष्ठ सदस्य श्री राजेश जैन गोटावाला, शाखा अध्यक्ष डॉ. राजदीप सिंह छाबड़ा एवं शाखा सचिव श्री मधुर बापना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यूसीईईओ श्री मुकेश कुमार गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही श्री गंगाराम गुर्जर, श्री सत्यवीर सिंह, श्री ललित नागर, विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।
उपस्थित सभी लोगों ने परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने तथा पक्षियों की सेवा करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण दायित्व है।

