भवानीमंडी: प्रभु श्री राधेश्याम जी का 107वां पाटोत्सव कल, भव्य 1 कोसीय नगर परिक्रमा सुबह 7 बजे से

भवानीमंडी। नगर के आराध्य देव प्रभु श्री राधेश्याम जी के 107वें पाटोत्सव (विराजमान दिवस) के पावन उपलक्ष्य में शुक्रवार, 19 जून को भव्य ‘तृतीय 1 कोसीय नगर परिक्रमा’ का आयोजन किया जा रहा है। श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट, भवानीमंडी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस संकीर्तनीय नगर परिक्रमा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

यह भव्य परिक्रमा शुक्रवार प्रातः 7:00 बजे श्री राधेश्याम मंदिर से प्रारंभ होगी। परिक्रमा महंत श्री केशव दास जी महाराज (लेदी चौराहा) के पावन सानिध्य में संपन्न होगी, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और धर्मप्रेमी भक्तजन संकीर्तन करते हुए शामिल होंगे।

यह रहेगा परिक्रमा का मार्ग :

​प्रभु की नगर परिक्रमा मुख्य मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इसका रूट इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • श्री राधेश्याम मंदिर (प्रारंभ) आबकारी चौराहा \ स्टेशन चौराहा \बीएसएनएल (BSNL) ऑफिस \ स्टार हॉस्पिटल \ कालवा स्थान \ उषा कॉलोनी \ श्री राधेश्याम मंदिर (समापन)

एक परिक्रमा से मिलेगा अनेक मंदिरों का पुण्य लाभ

​आ प्रभु श्री राधेश्याम जी की इस नगर परिक्रमा की यह विशेषता है कि इसके मार्ग में आने वाले नगर के अनेक अन्य मंदिरों की भी स्वतः ही परिक्रमा हो जाती है, जिससे भक्तों को एक साथ कई देवालयों का पुण्य लाभ प्राप्त होगा।

​श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट ने भवानीमंडी और आसपास के क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे कल सुबह समय पर पहुंचकर इस दिव्य संकीर्तन यात्रा का हिस्सा बनें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!