भ
भवानीमंडी । पुलिस ने बुधवार को अवैध मादक पदार्थ 390 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी भारत उर्फ दीपक को गिरफतार किया। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक मोटरसाईकिल को जप्त किया ।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्व जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है । भवानीमंडी पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी भारत उर्फ दीपक को गिरफतार कर आरोपी के कब्जे से 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
सी आई प्रमोद कुमार ने बताया की बुधवार को अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम हेतु नाकाबंदी के दौरान श्रीछत्रपुरा पुलिस चौकी के सामने आम रोड से एक व्यक्ति को मादक पदार्थ अफीम सहित मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस ने बताया कि भारत उर्फ दीपक पिता नाथुलाल जाति गुर्जर भैसोदा जिला मंदसौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया।
आरोपी अवैध मादक पदार्थ अफीम कहा से लाया व किसको देने जा रहा के बारे में अनुसंधान जारी है।
पुलिस थाना भवानीमण्डी टीम विवरणः-
- श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
- श्री मोहनलाल हेड कानि 48 पुलिस थाना भवानीमण्डी
- श्री तेजेन्द्र सिंह कानि 1379 पुलिस थाना भवानीमंडी
- श्री महेश कानि. 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी (आसुचना अधिकारी)
- श्री हरिराम कानि. 1258 पुलिस थाना भवानीमंडी
- श्री सीताराम कानि 830 पुलिस थाना भवानीमंडी
- श्री दिनेश कुमार चालक कानि. 469 पुलिस थाना भवानीमण्डी
