भवानीमंडी ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती, कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण

भवानीमंडी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी के तत्वावधान में रामनगर में स्थित मेवाड़ के महान योद्धा, वीरता, स्वाभिमान, त्याग और मातृभूमि की रक्षा के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की मूर्ति को माला पहनकर जयंति श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।

​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत जीवन हम सभी को सदैव अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने तथा अपने स्वाभिमान की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। वे मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अप्रतिम योद्धा थे।

यह रहे उपस्थित:

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोडसिंह परमार, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, नगर अध्यक्ष सेवादल राकेश चावला, जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इसराइल मंसूरी, मदन सिंह सोलंकी, पंचायत नारायण सिंह सरोद एवं मोखम सिंह भैंसानी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!