फर्जीवाड़ा करने पर ई-मित्र कियोस्क स्थायी रूप से बंद, स




भवानीमंडी। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DoIT&C) ब्लॉक भवानीमंडी में एक ई-मित्र कियोस्क द्वारा जाति प्रमाण पत्र में हेरफेर करने का गंभीर मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद उपखण्ड अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ई-मित्र कियोस्क को स्थायी रूप से बंद (Blacklist) कर दिया है।

औचक निरीक्षण में पकड़ा गया मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के प्रोग्रामर चंद्रशेखर गर्ग द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पीपलिया के ई-मित्र संचालक राहुल राठौर के कामकाज में गड़बड़ी पाई गई। निरीक्षण में सामने आया कि कियोस्क संचालक द्वारा ‘अविनाश धाकड़’ नामक व्यक्ति के ओ.बी.सी. (OBC) जाति प्रमाण पत्र पर अंकित दिनांक के साथ छेड़खानी (टैंपरिंग) की गई थी।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद, उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए ई-मित्र कियोस्क पर सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासन ने इस कियोस्क को तत्काल प्रभाव से स्थायी रूप से बंद/ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

विभाग के प्रोग्रामर (सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, पंचायत समिति भवानीमंडी) द्वारा जारी इस आधिकारिक प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही और आमजन को सचेत करने हेतु प्रेषित की गई है। इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त अन्य कियोस्क संचालकों में हड़कंप मच गया है।

नोट- चित्र ए आई द्वारा बनाया गया काल्पनिक है ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!