भवानीमंडी में अग्रवाल समाज ने रेल यात्रियों को बांटी शीतल छाछ, भीषण गर्मी में दी राहत

भवानीमंडी। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज भवानीमंडी द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। कस्बे में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए समाज की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए शीतल छाछ (मट्ठा) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​दोपहर की तपन और सफर की थकान से बेहाल यात्रियों को जब ठंडी-ठंडी छाछ मिली, तो उनके चेहरों पर राहत साफ नजर आई। स्टेशन पर रुकीं विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों और स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों को समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक छाछ वितरित की।

​अग्रवाल समाज के सचिव राजेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक महत्व के इस विशेष दिन पर राहगीरों और यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था।

ये रहे उपस्थित:

इस सेवा कार्य में राजेश गर्ग, कमल सुरेखा, राजकुमार बगड़िया, राजेंद्र गोयल, रमेश गर्ग, राजेश गर्ग (सहयोगी), सौरभ बंसल, मयंक अग्रवाल, नितिन मंगल, विनोद मित्तल, सनत गर्ग और विनोद मामा सहित अग्रवाल समाज के कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सेवा में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!