जनसंदेश (जगदीश पोरवाल )
झालावाड़, 15 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण वेयरहाऊस का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने वेयरहाऊस के अन्दर एवं बाहर व्यापक साफ-सफाई करवाने तथा छत पर पानी का भराव न हो इस संबंध में निर्देश दिए।
इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक अंकुर शर्मा, वेयरहाऊस प्रभारी डॉ. टी.ए. बन्सोड, भारतीय जनता पार्टी से ओम जांगीड़, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से ओम पाठक सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
—00—

