एनयूजे आई स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन के राष्ट्रीय सचिव बने भंवरसिंह कच्छवाह

नई दिल्ली- इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट(आईएफजे) से सम्बद्ध देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया(एनयूजे आई) द्वारा स्थापित एनयूजे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन का राजस्थान से भवँर सिंह कछवाहा को राष्ट्रीय स्तर पर सचिव बनाया गया। आगरा में सम्पन्न हुए एनयूजे आई के दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी में इसकी घोषणा की।

इस संस्था में अनिल पांडेय अध्यक्ष व जनसत्ता के प्रियरंजन को महासचिव बनाया गया। एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी ने बताया कि इसकी घोषणा आगरा में आयोजित एनयूजे आई के दो दिवसीय सम्मेलन में की गई। रासबिहारी ने बताया कि इसमें पदाधिकारियों व गवर्निंग काउंसिल का गठन किया गया जिसमें भीष्म सिंह जमशेदपुर, अनिता चौधरी दिल्ली को उपाध्यक्ष, आलोक मोहन नायक को कोषाध्यक्ष, भवँर सिंह कछवाहा राजस्थान,गौरव ललित दिल्ली, विपुल कुमार हरियाणा व राहुल वर्मा उत्तराखंड को सचिव बनाया गया।

इस नई जिम्मेदारी के लिए भवँर सिंह कछवाहा ने एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश संयोजक राकेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी व महासचिव सुरेश पारीक सहित पूरी जार टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण भाव के साथ निर्वहन करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!