म
भवानीमंडी
मांडवी ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों ने मांडवी से गुराडिया जोगा जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने तथा जर्जर रास्ते की मरम्मत कराने की मांग को लेकर भवानीमंडी उपखंड अधिकारी के नाम प्रशासनिक अधिकारी विनीत जैन को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण और झाड़ियां की वजह से खेत पर आने जाने के लिए आमजन को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि यह गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क रास्ता है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, अपने खेतों पर जाने के लिए उपयोग करते हैं। मार्ग के दोनों ओर हुए अवैध अतिक्रमण एवं झाड़ियां के कारण रास्ते की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे ट्रैक्टर वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ते की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिसके कारण दोपहिया वाहन चालक एवं राहगीर अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कई बार इस संबंध में स्थानीय स्तर पर शिकायतें भी की गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मांडवी से गुराडिया जोगा मार्ग का शीघ्र सर्वे कराकर रास्ते पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों एवं झाड़ियां को हटाया जाए तथा मार्ग की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
ग्रामीणों ने इस समस्या से पचपहाड़ तहसीलदार को भी अवगत कराया उन्होंने तत्काल पटवारी को मौके रिपोर्ट के साथ सुधार का आश्वासन दिया
ज्ञापन देने वालों में कंवरलाल राधेश्याम सौरभ राकेश मेघवाल महेंद्र सिंह मदनलाल प्रवीण जावा गोपाल सिंह मंगलाबाई पार्वतीबाई रतनलाल दीवान सिंह शिव सिंह महेंद्र सिंह विक्रम सिंह विद्या वर्मा लीलाबाई धीरज सिंह मेश राकेश सिंह प्रभु लाल नवीन राठौर बागडूराम बागडूराम और मंजू बाई गीता बाई आदि ग्रामीण मौजूद थे ।
इ
