एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

‘एक प

विश्व पर्यावरण दिवस पर निर्वाचन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झालावाड़, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार ‘‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’’ स्वीप गतिविधि के तहत शुक्रवार को मिनी सचिवालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. जिला कलक्टर) अनुराग भार्गव तथा रिटर्निंग अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी) भवानीमण्डी श्रद्धा गोमे ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त कार्मिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित की तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
—00—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!