झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, वृत्त अधिकारी द्वय प्रेम कुमार व हर्ष राज को मिलेगा ‘डीजीपी डिस्क’ अवार्ड


भवानीमंडी ( जगदीश पोरवाल )। राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय, जयपुर द्वारा शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत झालावाड़ जिले के तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘महानिदेशक पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति रोल’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, निवर्तमान वृत्ताधिकारी भवानीमंडी प्रेम कुमार और वृत्ताधिकारी झालावाड़ हर्ष राज खरेड़ा शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के स्थाई आदेश के तहत कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और उत्कृष्ट अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए चयन समिति की अनुशंसा पर इन अधिकारियों का चयन किया गया है।
इन उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान:
निवर्तमान प्रेम कुमार: भवानीमंडी सर्किल में अपराध नियंत्रण पर प्रभावी लगाम कसने, ‘ऑपरेशन शटरडाउन’ में बतौर अनुसंधान अधिकारी बेहतरीन कार्य करने तथा ‘ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करने के लिए इन्हें डीजीपी डिस्क से नवाजा गया है।
हर्ष राज खरेड़ा: झालावाड़ वृत्ताधिकारी हर्ष राज को ‘ऑपरेशन क्लीन राइड’, बहुचर्चित RGHS घोटाले में मुख्य अनुसंधान अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट भूमिका निभाने, ‘ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार’ और हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुना गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई: > इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने दोनों वृत्ताधिकारी (CO) प्रेम कुमार और हर्ष राज खरेड़ा को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के पुलिस महकमे के लिए गर्व का क्षण है। इससे टीम का मनोबल और मजबूत होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!