मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के समयपालन में कोटा मंडल भारतीय रेलवे में प्रथम

चालू वित्त वर्ष में तीसरी बार शत-प्रतिशत समयपालन की उपलब्धि

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने 27 मई 2026 को मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के संचालन में शत-प्रतिशत समयपालन अर्जित करते हुए भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में तीसरी बार हासिल की गई है, जो मंडल की उत्कृष्ट परिचालन क्षमता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों को दर्शाती है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि इससे पूर्व 4 मई एवं 5 मई 2026 को भी कोटा मंडल ने शत-प्रतिशत समयपालन का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। इनमें 4 मई को भी मंडल ने भारतीय रेलवे के समस्त मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। है। उन्होंने बताया कि मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 10 बार तथा वित्त वर्ष 2024-25 में 8 बार शत-प्रतिशत समयपालन का रिकॉर्ड बनाया ।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जबकि नियमित ट्रेनों के संचालन पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। यह उपलब्धि मंडल की बेहतर समन्वय क्षमता एवं कुशल परिचालन प्रबंधन का प्रमाण है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के मार्गदर्शन में कोटा मंडल सुरक्षित, समयबद्ध एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मंडल भविष्य में भी परिचालन उत्कृष्टता एवं यात्री सुविधाओं के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!