म
भवानीमंडी, 27 मई। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को भवानीमंडी ब्लॉक एवं नगर महिला कांग्रेस द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव करुणा देवी की अगुवाई तथा ब्लॉक महिला अध्यक्ष अंजू गुप्ता व नगर अध्यक्ष रानी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर पोस्ट किए।
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ (महिला आरक्षण) को बिना किसी देरी के तुरंत लागू किया जाए।
ओबीसी वर्ग को भी शामिल करने की मांग, चलाया हस्ताक्षर अभियान
महिलाओं ने पोस्टकार्ड अभियान के साथ ही लोकसभा की 543 सीटों पर महिला आरक्षण के अंतर्गत ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) महिलाओं को भी कोटा देने की पुरजोर मांग की। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर एक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महिला आरक्षण को लागू करो… आज करो, अभी करो!” के गगनभेदी नारे भी लगाए।
यह कार्यकर्ता रहीं मौजूद
ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनंद काला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान व कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष ज्योति राठौड़, महासचिव जमुना मेहर, पुरी सेन, कमलाबाई, कीर्ति सेन, रामू जीजा, रामकन्या बाई, सचिव जतिन बाई, पार्वती बाई, पुष्पा बाई, माला सेन और रामकुंवर बाई सहित संगठन की कई प्रमुख पदाधिकारी व स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

