वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली का भव्य आयोजन

“वंदे ग

पीएम श्री सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भवानीमंडी बना सामाजिक जागरूकता और संस्कारों का केंद्र

भवानीमंडी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भवानीमंडी के तत्वावधान में तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) झालावाड़ के निर्देशानुसार पीएम श्री सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भवानीमंडी में “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” के अंतर्गत विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें स्काउट विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर “जल है तो कल है”, “जल बचाओ-जीवन बचाओ”, “स्वच्छ जल, सुरक्षित कल” जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। रैली ने पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता का प्रभावशाली संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम के समापन पर जलस्रोत की पूजा कर सांकेतिक गंगा पूजन किया गया तथा सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जल संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।” उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने, स्वच्छता अपनाने और प्रकृति संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी की प्रधानाचार्य ज्योति गुप्ता, भारत विकास परिषद आदर्श शाखा भवानीमंडी के प्रकाश गुप्ता (सीए), विपिन कुमार जैन ,अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड भवानीमंडी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान ,स्काउट सचिव राजू गुर्जर एवं स्काउट शिविर से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के अनुशासन, ऊर्जा और सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए उन्हें जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया।

विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि पीएम श्री सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भवानीमंडी केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के संस्कार, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्यरत है।

अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए यह विद्यालय शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य का श्रेष्ठ केंद्र बनकर उभर रहा है। नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रारंभ — अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आज ही जुड़ें पीएम श्री विद्यालय परिवार से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!