पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार को नई दिशा देंगे नीलेश सुराणाऑल इंडिया ओल्ड टैंपल रिनोवेशन ट्रस्ट ने सौंपी मध्यप्रदेश प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

जावरा |
जन संदेश जावरा बंशी लाल पोरवाल

समाजसेवी नीलेश कुमार सुराणा को All India Old Temple Renovation Trust द्वारा मध्यप्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के चेयरमैन आर के जैन ने यह नियुक्ति समाज, राष्ट्र एवं प्राचीन मंदिरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के क्षेत्र में सुराणा द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सेवाकार्यों को देखते हुए की है।

चेयरमैन आर के जैन ने कहा कि नीलेश सुराणा की कार्यकुशलता, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण अद्भुत है। लंबे समय से ट्रस्ट की इच्छा थी कि वे संगठन से जुड़कर पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण मंदिरों के पुनर्निर्माण और संरक्षण कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुराणा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में मंदिरों के जीर्णोद्धार अभियान को नई गति मिलेगी।

प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने के बाद समाजसेवी नीलेश कुमार सुराणा ने कहा कि समाज, प्रदेश, राष्ट्र एवं प्राचीन मंदिरों के पुनः जीर्णोद्धार के लिए वे हमेशा समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने ट्रस्ट के चेयरमैन एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सेवा भाव से करेंगे।

इस अवसर पर गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचंद्र सुरीश्वर जी म.सा. ने नीलेश सुराणा को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि वे निरंतर समाजहित और धर्मसेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर सभी को साथ लेकर चलने की भावना बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सुराणा का निस्वार्थ सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर देश-प्रदेश के अनेक समाजसेवियों, इष्टमित्रों, परिवारजनों एवं सामाजिक संगठनों ने नीलेश कुमार सुराणा को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बधाई देने वालों में इंदौर से नीलेश सकलेचा, खंडवा से विजय जैन, अहमदाबाद से संजय आर शाह, मुंबई से सुरेश पुनमिया, नागदा से जीवनलाल जैन, अमेरिका से सुनील गोलिया, उज्जैन से रितेश खाबिया, जावरा से संजय सुराणा एवं जीतू गोखरू, रतलाम से नरेश सकलेचा, नीमच से शौकीन जैन सहित अनेक समाजजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!