रेल यात्रियों के लिए दोहरी खुशखबरी: अजमेर से दौंड और बांद्रा टर्मिनस के लिए दो नई ट्रेनें हुईं नियमित; भवानीमंडी में रहेगा स्थाई ठहराव



भवानीमंडी / कोटा।
क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए रेल प्रशासन की ओर से दोहरी राहत भरी खबर आई है। यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और आगामी त्योहारों व गर्मियों की छुट्टियों में यातायात के दबाव को देखते हुए, कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली दो विशेष (स्पेशल) ट्रेनों को अब स्थाई रूप से नियमित कर दिया गया है।
कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि पूर्व में विशेष गाड़ी के रूप में चल रही अजमेर–दौंड–अजमेर और अजमेर–बांद्रा टर्मिनस–अजमेर ट्रेनों को अब नए गाड़ी नंबरों के साथ स्थाई तौर पर संचालित किया जा रहा है। इससे भवानीमंडी, कोटा और रामगंजमंडी सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों तक आने-जाने के लिए बेहतरीन विकल्प मिलेंगे।

20991/20992 अजमेर–दौंड–अजमेर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ क

यह गाड़ी कोटा मंडल के सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी एवं भवानी मंडी स्टेशनों से होकर गुजरेगी
यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यातायात माँग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित विशेष गाड़ी संख्या 09625/09626 को नियमित करते हुए अजमेर–दौंड–अजमेर के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी का स्थायी संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20991 (अजमेर–दौंड) दिनांक 21.05.2026 से प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से 16.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सवाई माधोपुर जंक्शन 21.20 बजे, कोटा जंक्शन 22.50 बजे, रामगंज मंडी 23.43 बजे तथा अगले दिन शुक्रवार को भवानी मंडी 00.03 बजे होते हुए उसी दिन सायं 19.10 बजे दौंड पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20992 (दौंड–अजमेर) दिनांक 22.05.2026 से प्रत्येक शुक्रवार को दौंड से रात्रि 23.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शनिवार को भवानी मंडी 15.03 बजे, रामगंज मंडी 15.23 बजे, कोटा जंक्शन 16.40 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 18.20 बजे होते हुए उसी दिन रात्रि 23.40 बजे अजमेर पहुँचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, दाहोद, गोधरा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बोईसर, वसई रोड, कामन रोड, पनवेल, लोनावला, पुणे जंक्शन तथा दौंड जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 05 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।


इसी तरह दूसरी ट्रेन 19625/19626 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस–अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ किया गया

यह गाड़ी कोटा मंडल के सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी, भवानी मंडी एवं विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों से होकर गुजरेगी
यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यातायात माँग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित विशेष गाड़ी संख्या 09621/22 को नियमित करते हुए अजमेर–बांद्रा टर्मिनस–अजमेर के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी का स्थायी संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19625 (अजमेर–बांद्रा टर्मिनस) दिनांक 24.05.2026 से प्रत्येक रविवार को अजमेर से 06.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सवाई माधोपुर जंक्शन 11.10 बजे, कोटा जंक्शन 12.50 बजे, रामगंज मंडी 13.48 बजे, भवानी मंडी 14.08 बजे, विक्रमगढ़ आलोट 15.23 बजे होते हुए अगले दिन सुबह 04.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19626 (बांद्रा टर्मिनस–अजमेर) दिनांक 25.05.2026 से प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से 08.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन विक्रमगढ़ आलोट 22.23 बजे, भवानी मंडी 23.23 बजे, रामगंज मंडी 23.48 बजे तथा अगले दिन मंगलवार को रात्रि कोटा जंक्शन 00.55 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 03.25 बजे होते हुए 09.00 बजे अजमेर पहुँचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा , रामगंज मंडी, भवानी मंडी, विक्रमगढ़ आलोट, रतलाम, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी, बोरिवली तथा बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों पर ठहराव लेगी|
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनॉमी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!