भ
भवानीमंडी (झालावाड़)। भवानीमंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 ग्राम अवैध स्मैक और 198 ग्राम अन्य संदिग्ध पदार्थ बरामद किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डाला डेरा
घटना विवरण के अनुसार, 20 मई 2026 को भवानीमंडी थानाधिकारी (SHO) प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान आम रोड पुलिस चौकी पिपलिया के सामने मौजा पिपलिया में मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर डिटेन किया।
तलाशी में बरामद हुई स्मैक
डिटेन किए गए व्यक्तियों की जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 198 ग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई है:
- महावीर मीणा (उम्र 25 वर्ष), पुत्र रामबिलास मीणा, निवासी गुदरावणी, थाना मांगरोल, जिला बारां।
- राहुल मेवाड़ा (माली) (उम्र 22 वर्ष), पुत्र प्रभुलाल मेवाड़ा, निवासी चाचोरनी, थाना कामखेड़ा, जिला झालावाड़।
- राकेश कुमार मीणा (उम्र 28 वर्ष), पुत्र गजानन्द मीणा, निवासी माताजी के मंदिर के पास, सैकुड़ माजरा झामरिया, थाना सारथल, जिला बारां।
एक आरोपी फरार: पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी बीरम लोधा (निवासी पाटीखेड़ा, थाना घाटोली, जिला झालावाड़) फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली भवानीमंडी थाना टीम में थानाधिकारी प्रमोद कुमार, उप-निरीक्षक (S.I.) जयदीप सिंह, सहायक उप-निरीक्षक (A.S.I.) विरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रवि दुबे, रमेशचन्द, हरिराम, महेश और चालक कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।

