सारोला डकैती कांड: लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर भवानीमण्डी सर्राफा एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

भवानीमण्डी।

सारोला में हुए सनसनीखेज डकैती कांड के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज (19 मई) भवानीमण्डी सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश सोनी के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने भ पुलिस उप अधीक्षक (Dysp) मनोज कुमार सोनी से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।

डीएसपी ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

​ज्ञापन सौंपने के दौरान पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार सोनी ने सर्राफा व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने खुद सारोला पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और बहुत जल्द ही डकैतों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

ज्ञापन के दौरान यह रहे उपस्थित

​इस मौके पर सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज और व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें:

  • उपाध्यक्ष: सतीश सोनी
  • मीडिया प्रभारी: अशोक सोनी (भैसोदा वाले)
  • सदस्य: लक्की मारवाड़ी, राहुल सोनी, बृजमोहन सोनी, राजेन्द्र सोनी, महेश सोनी (पावटी वाले), मोहन सोनी, विवेक सोनी, पुनीत मंत्री, बिहारी सोनी, लोकेश सोनी और मदन जी सोनी (बणी वाले) सहित एसोसिएशन के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

​व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सर्राफा समाज आगे की रणनीति तय करने पर बाध्य होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!