भवानीमंडी । सामाजिक संस्था रज़ा फाउंडेशन कि और से गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संस्था ने सभी सदस्यों के सहयोग से ग़रीब नवाज़ कालोनी मेन रोड पर ठंडे पानी कि प्याऊ लगाई है।
प्याऊ का उद्घाटन मौलाना अकरम नियाजी ने राहगीरों को जल पिलाकर किया।
रज़ा फाउंडेशन समय समय पर जरुरत मंद लोगों कि सहायता करता रहता है, सर्दियों में भी संस्था द्वारा कम्बल वितरित किए गये थे।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मौलाना वसीम रज़ा,हाजी रज़ाक मोहम्मद, ब्लाक अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अख़्तर अली, पूर्व पार्षद राजिक अंसारी, समाजसेवी गोलु कुरेशी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ज़ावेद हुसैन, उस्ताद अज़ीज़ खान, हुसैन बाबा, इरफान पेंटर आदि सदस्य मौजूद रहे।
