डग विधानसभा को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व मिलने पर स्वागत समारोह आयोजित


भवानीमंडी
झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित नई जिला कार्यकारिणी में डग विधानसभा क्षेत्र के नौ कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में शामिल किए गए सभी पदाधिकारी लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते हैं। उन्होंने कहा कि डग विधानसभा को उचित प्रतिनिधित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
ब्लॉक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर का आभार व्यक्त किया तथा उनका माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष शीतल जैन, जिला उपाध्यक्ष रोड सिंह कुंडीखेड़ा, स्नेहलता आर्य, हरीश रोझा, महासचिव मोहनलाल मेघवाल, मुमताज खान तथा सचिव शंकरलाल मेहर, अमन लाला एवं बालुसिंह का स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप ईमानदारी एवं लगन से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में ओबीसी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्षों का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, प्रदेश सचिव राजेश करावन, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा एवं उपाध्यक्ष अनिल मीणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सिद्दीक गौरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता, युवा कांग्रेस नेता अरबाज खान, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह पंवार, सलामत अली फौजदार, मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव करूणा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह मालखेड़ा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर अली, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आनंद काला, चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एहफाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!