झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित,भवानीमंडी नगर से पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य को उपाध्यक्ष बनाया


वानीमंडी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तुनवाल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार

वीरेंद्र सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन महासचिव पद पर राजेंद्र शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर शीतल जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष
शांति बाई, रोड सिंह राठौड़, शिवराज सिंह गुर्जर, बालकिशन बादल, हरीश रौझा, स्नेहलता आर्य, प्रेमबिहारी लोढ़ा, नसरुद्दीन, कालू लोढ़ा एवं भवानीशंकर गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महासचिव
फूल सिंह तंवर, विजेंद्र सिंह गुर्जर, रामविलास मीणा, रामप्रसाद लोढ़ा, मोहन लाल मेघवाल, महेंद्र प्रताप सिंह झाला, ललित राठौड़, इंदर सिंह नागर, मोहन लाल राठौड़, दिग्विजय सिंह, शंभू खेवारी, बाबू सिंह, छितरलाल बैरवा, मुमताज एवं कमलेश मेहता को महासचिव नियुक्त किया गया है।

सचिव
अमीन खान, अमित चतुर्वेदी, छगन सिंह भील, मोहन लाल तंवर, नफीस शेख, शिव गुर्जर, राजेंद्र गुप्ता, राधेश्याम, अमन लाला, विष्णु डांगी, शंकर मेहर, मोना गुप्ता, किरण सुमन, भैरूलाल मेहर, नरेंद्र राठौड़, हैमराज राठौड़, तालिब बोहरा, देवकरण गुर्जर, जानकीलाल पाटीदार एवं मुकेश जैन को सचिव बनाया गया है।

प्रवक्ता

ओम पाठक एवं रेखा कुमारी मेहर को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया प्रभारी

विक्रम सिंह एवं अजय सिंह जादौन को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची में पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को पदेन सदस्य के रूप में भी शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!