फूलों की खुशबू में गूंजा सम्मान, 21 किलो पुष्पमाला से हुआ नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन

भारत विकास परिषद जावरा के अध्यक्ष बने शेखर नाहर, सचिव पद संभालते ही मिला भव्य सम्मान

जन संदेश जावरा बंशी लाल पोरवाल

भारत विकास परिषद जावरा में अध्यक्ष पद पर श्री शेखर जी नाहर एवं सचिव पद पर श्री गौपाल जी सेठिया के दायित्व ग्रहण करने पर श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भक्त मण्डल एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को 21 किलो की विशाल पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय बहुमान किया गया, जिससे समारोह का वातावरण उत्साह और गौरव से भर उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों, संगठन पदाधिकारियों एवं मित्रों ने दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व परिषद को सेवा, संस्कार, सामाजिक समर्पण एवं संगठनात्मक मजबूती की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि भारत विकास परिषद जावरा समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में नई पहचान स्थापित करेगा।

समारोह में 21 किलो की विशेष पुष्पमाला की व्यवस्था में श्रीमती साधना देवेंद्र जी धारीवाल का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने उनके सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, संगठन सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने ईश्वर से श्री शेखर जी नाहर एवं श्री गौपाल जी सेठिया के सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!