दिवससेवा, सहयोग और संवेदनाओं के आठ वर्ष पूर्ण — जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का सतत अभियान बना समाज के लिए प्रेरणा
जन संदेश | जावरा | बंशीलाल पोरवाल
जैन सोशल ग्रुप जावरा द्वारा संचालित “नवकार की करुणा योजना” के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था सदस्यों में हर्ष, उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने योजना से जुड़े सभी दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि “नवकार की करुणा योजना” पिछले आठ वर्षों से जरूरतमंद, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। योजना के माध्यम से अनेक जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग, उपचार सहायता, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई हैं।
सेवा और सहयोग की भावना से प्रेरित यह योजना आज समाज में मानवता, करुणा और सामाजिक सरोकार की मिसाल बन चुकी है।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग, दानदाताओं की उदार भावना तथा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के कारण ही यह सेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।सदस्यों ने पिछले वर्षों में किए गए सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी उद्देश्य के साथ “नवकार की करुणा योजना” निरंतर समाजहित में कार्य करती रहेगी।
संस्था ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता हेतु नए सेवा प्रकल्प प्रारंभ करने की बात कही।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सेवा संकल्प लेते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही योजना का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का समापन समाज एवं मानवता की सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

