भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल )
नगर के ऐतिहासिक मेला मैदान पर जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा मैदान के निरीक्षण और स्टेडियम निर्माण की संभावनाओं को टटोलने के बाद अब नगर कांग्रेस कमेटी ने इस पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे को सोपा ।
नगर कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि वे खेल सुविधाओं के विस्तार के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मेला मैदान का स्वरूप बदलना शहर के हित में नहीं है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार:
आयोजनों का केंद्र: यह मैदान मेला बसंत, दशहरा, रावण दहन, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे प्रमुख आयोजनों का एकमात्र केंद्र है।
स्थान का संकट: यदि इस मैदान को स्टेडियम में तब्दील कर दिया गया, तो भविष्य में बड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए शहर के पास कोई उपयुक्त स्थान नहीं बचेगा।
तकनीकी और व्यावहारिक चुनौतियां
कांग्रेस ने प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रस्तावित भूमि खेल संकुल के निर्धारित मानकों के अनुसार पर्याप्त नहीं है।बताया गया कि मास्टर प्लान में मेला मैदान की भूमि को मेला लगाने के लिए ही दर्शाया गया है । इसके अलावा, मैदान के बीच से गुजरने वाले संपर्क मार्ग के बंद होने से आसपास की कॉलोनियों और बस्तियों के नागरिकों के लिए आवागमन का संकट खड़ा हो जाएगा।
“हम खेल और खिलाड़ियों के विकास के पक्षधर हैं, लेकिन शहर की सांस्कृतिक पहचान और सार्वजनिक उपयोग की भूमि को खत्म करना तर्कसंगत नहीं है। प्रशासन को खेल स्टेडियम के लिए किसी अन्य उपयुक्त वैकल्पिक भूमि का चयन करना चाहिए।”
विनय आस्तोलिया
— अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी
ज्ञापन सौंपा गया
इस मुद्दे को लेकर सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय आस्तोलिया के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी (SDM) श्रद्धा गोमे से मुलाकात कर उन्हें जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा गया । ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए और स्टेडियम के लिए शहर के बाहर या किसी अन्य बड़े भूखंड का चयन किया जाए।
पहले क्यो नही बोले
नगर कांग्रेस से ज्ञापने लेने के बाद उपखण्ड अधिकारी श्रृद्धा गोमे ने कहां कि इतने सालो से इस जमीन पर कब्जा था तब कोई नहीं बोला , प्रशासन ने जमीन से अतिक्रमण हटाकर उसको मुक्त कराया गया तब आप इसका विरोध करने आ गये । मेला मैदान के चारों ओर बाउंड्री करके उस पर खेल स्टेडियम बनाने की योजना है ।उन्होंने कहां की खेल स्टेडियम बनने के बाद भी पूर्व में जो भी कार्यक्रम होते आए हैं वह सब यथावत होते रहेंगे , जैसे गणतंत्र दिवस ,स्वतंत्रता दिवस , मेला, दशहरा आदि ।
ज्ञापन देने में यह रहे मौजूद
नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार,पूर्व विधायक स्नेहलता , पूर्व नपा उपाअध्यक्ष अनिल मीणा ,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल सालेचा व प्रमोद जैन,जोरावर सिंह आनंद काला, अखिम खान,हरीश राठौर, राम बेरवा, वीणा मेहरा, करुणा देवी, राजीक अंसारी, मानसिंह जुझारू, सलीम मोहम्मद, राकेश चावला, मुकेश जैन,हसीब ,प्रबल जैन ,गणेश सालेचा , डाँ अहफ़ाज खान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


