कस्तुर पावन धाम लोकार्पण से पहले जावरा बनेगा धर्मनगरी, संतों के मंगल प्रवेश को लेकर समाज में उत्साह चरम पर

जन संदेश ( जावरा बंशी लाल पोरवाल )

जावरा नगर में आगामी 17 मई रविवार को आयोजित होने वाले कस्तुर पावन धाम के लोकार्पण एवं भूमि पूजन समारोह को लेकर धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। नगर में विभिन्न संत एवं महासती भगवंतों के मंगल आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

संतों के स्वागत को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार 11 मई को जैन दिवाकरीय उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी महाराज एवं आगम ज्ञाता श्री वैभव मुनि जी महाराज सागर वेयरहाउस से विहार करते हुए जावरा स्वाध्याय भवन पधारेंगे। वहीं प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज एवं उपप्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी महाराज ढोढर से विहार करते हुए 11 मई को अरिहंत कोल्ड स्टोरेज पहुंचेंगे तथा 12 मई को जावरा नगर में मंगल प्रवेश करेंगे।

इसके साथ ही जावरा नगर की सुपुत्री महासती डॉ. कुमुदलता जी महाराज, डॉ. महाप्रज्ञा जी महाराज, डॉ. पदमकिर्ती जी महाराज एवं डॉ. राजकिर्ती जी महाराज भी 11 मई को रोजाना से विहार करते हुए 12 मई को जावरा नगर पधारेंगी। संत-साध्वी भगवंतों के आगमन से नगर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय बनने लगा है।

मीडिया प्रभारी गुरु संदीप रांका एवं सुभाष टुकड़िया ने बताया कि गुरुभगवंतों के आगमन को लेकर समाजजनों में भारी उत्साह है तथा सभी श्रावक-श्राविकाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा, समर्पण और गुरुभक्ति का लाभ लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि संतों का मंगल प्रवेश नगर के लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक होता है।

इस अवसर पर पूर्वाध्यक्ष दीपचंद डांगी, बसंतीलाल चपड़ोद, पारसमल बरड़िया, सुशील चपड़ोद, पुखराजमल कोच्चटा सहित कस्तुर पावन धाम अध्यक्ष राकेश मेहता, सचिव सुजानमल कोच्चटा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोच्चटा, श्रीपाल कोच्चटा, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, पारस गादिया, अजीत रांका, सुरेश मेहता, शांतिलाल दुग्गड़, आकाश जैन, विनोद लूनिया, दिलीप चत्तर, अभय सुराणा, प्रकाश बोथरा, बसंत बोथरा, राजमल खारीवाल, अभय चोपड़ा, अतुल मेहता, सुरेंद्र मेहता, विशाल चत्तर, कनकमल चोरड़िया, समरथमल ओस्तवाल, शांतिलाल डांगी, शेखर नाहर, रमेश जैन, आयुष चोरड़िया, अनिल दुग्गड़, जतिन कोच्चटा, संजय भंडारी, फतेहलाल जैन, यश जैन, रुपेश दुग्गड़, उज्जवल भंडारी, राहुल रांका, अशोक झामर, विजय नाहर सहित समाज के अनेक लोगों ने धर्मप्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!