लायंस क्लब: कालूलाल सालेचा बने जोन चेयरपर्सन, भवानीमंडी में हर्ष की लहर


भवानीमंडी। लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निशांत जैन ने भवानीमंडी की प्रमुख शख्सियत और लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष एमजेएफ कालूलाल सालेचा को लायंस क्लब का जोन चेयरपर्सन (ZC3) नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति का आधिकारिक सूचना पत्र जारी होते ही क्षेत्र के सामाजिक और राजनैतिक हलकों में खुशी की लहर दौड़ गई।


सामाजिक सेवा और जीवदया के लिए मिली पहचान


​कालूलाल सालेचा लंबे समय से भवानीमंडी की विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वे वर्तमान में कई प्रमुख संस्थानों के अध्यक्ष एवं संरक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विशेष रूप से जीवदया के क्षेत्र में उनका कार्य सराहनीय रहा है; हाल ही में उन्होंने जीवदया समिति के माध्यम से बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया है। वे स्वयं भी दो गौशालाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। क्लब प्रबंधन के अनुसार, सालेचा की इन्हीं निरंतर सेवाभावी गतिविधियों और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सदस्यों ने दी बधाई


​उनकी नियुक्ति पर लायंस क्लब के सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से:



  • ​पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा

  • ​चार्टर अध्यक्ष कृष्ण कुमार राठी

  • ​सचिव नरेंद्र जैन

  • ​लायन अख्तर अली, गणेश सालेचा, चैन सिंह सिसौदिया

  • ​लायन पीयूष जैन, मनीष सालेचा, सतीश पुनिया, मनोज सिसौदिया आदि ने विश्वास जताया कि सालेचा के जोन चेयरपर्सन बनने से क्लब की सेवा गतिविधियों को नई गति और विस्तार मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!